WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

निरन्तर योगाभ्यास की प्रेरणा के साथ त्रिदिवसीय योग शिविर सम्पन्न

Savdhan India News


पलिया में पलियाड 24 समिति द्वारा हर शंकर लान में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर योगाभ्यास के सतत प्रयास की प्रेरणा के साथ सम्पन्न हुआ। त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ 19 जून को संयोजक दर्शन सिंह हिंदुस्तानी व कमेटी के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
20 जून को योग शिक्षक सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने एवं 21जून को दीनदयाल ने प्रातः 5 से 7 बजे तक साधकों को योगाभयास कराया। समिति के सचिव राजेश गुप्ता एवं अवनीश कुमार वर्मा ने सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलाने हेतु कार्य रुप दिया। शिविर में जसपाल सिंह गोहानिया , लक्ष्मी गर्ग , सीताराम गर्ग, श्याम दिवाकर , सुरेन्द्र कुमार वर्मा, दीपक मिश्रा, विकास वर्मा, रमेश वर्मा, अवनीश वर्मा ने नियमित योगाभ्यास किया।योग दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के बी गुप्ता , रोटरी क्लब अध्यक्ष रीतेश गर्ग, युवा नेता आलोक मिश्रा ने योगाभ्यास किया एवं पुरस्कार वितरण किया। शिविर में महामंत्र ॐ का उच्चारण गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण उपरांत भस्त्रिका, जानुशिराशन , भुजंगासन, शलभासन, मंडूकासन, नौकासन, मर्कटासन, बालासन , हास्यासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, उज्यायी , बाह्य प्राणायाम अग्निसार क्रिया , उद्गीत का अभ्यास एवं उनसे होने वाले लाभ भी बताये गये । समाजसेवी आलोक मिश्रा ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग केन्द्रों पर नियमित योगाभ्यास का आव्हान किया। पलियाड समिति के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सभी योग साधकों का स्वागत करते हुए धन्यवाद अर्पित किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button