भारत विकसित यात्रा के कार्यक्रम में महिलाओं ने उठाया ड्रोन कैमरा
भारत विकसित यात्रा के कार्यक्रम में महिलाओं ने उठाया ड्रोन कैमरा

भारत विकसित यात्रा के कार्यक्रम में महिलाओं ने उठाया ड्रोन कैमरा

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का ध्येय हर उस व्यक्ति तक पहुंचने का है, जो किसी भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वंचित रह गया है।
शुक्रवार को ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का क्षेत्र के ग्राम कोटबारा में पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कोटबारा प्रधान सुशील वर्मा व चढिया मदनी के ग्राम प्रधान अजय मौर्य ने सभी मुख्य अतिथियो का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का विस्तार से बखान किया। इसी क्रम में ड्रोन तकनीकी से कृषक के खेत में रसायन छिड़काव भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को प्रदान किया गया, जिसमें आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व उज्ज्वला योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल अवस्थी, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रीति वर्मा व ठाकुर प्रसाद गंगवार रहे।






