WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश चन्द्र गर्ग के निधन पर दौड़ी शोक की लहर

- कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे पूर्व चेयरमैन, निधन पर हुई शोकसभा, नहीं पहुंचा पार्टी का कोई बड़ा नेता

Savdhan India News

पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश चन्द्र गर्ग के निधन पर दौड़ी शोक की लहर

– कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे पूर्व चेयरमैन, निधन पर हुई शोकसभा, नहीं पहुंचा पार्टी का कोई बड़ा नेता


पलियाकलां-खीरी। नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश चन्द्र का निधन हो गया। निधन की सूचना पर समस्त कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई।
बता दें कि पलिया नगर के निवासी रमेश चन्द्र गर्ग पूर्व में नगर पालिका के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी थे। उनके निधन पर पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शोकसभा का आयोजन किया। सभा में सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश चन्द्र गर्ग ने कांग्रेस के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वह कभी भी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अन्य राजनैतिक पार्टी में शामिल नहीं हुए, जबकि तमाम नेता ऐसे रहे जो अपने फायदे के लिए विभिन्न पार्टियों में शामिल हो चुके हैं। परन्तु रमेश चन्द्र गर्ग ने कभी भी अपने निजी फायदे के लिए पार्टी नहीं छोड़ी। तनमन से उन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी को ही सपोर्ट किया। इसके बाद भी उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी का कोई भी बड़ा नेता पलिया नहीं पहुंचा और न ही कहीं से उनके निधन पर शोकसभा की खबर मिली। इस बात को लेकर नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button