उत्तर प्रदेश
विद्या निकेतन के छात्र का केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षक पद पर हुआ चयन
विद्या निकेतन के छात्र का केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षक पद पर हुआ चयन

विद्या निकेतन के छात्र का केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षक पद पर हुआ चयन

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। स्थानीय विद्यालय वि.कु.स्मा. सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज के पूर्व छात्र अब्दुल कादिर का अरूणाचल के ईटानगर केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षक पद पर चयन हुआ है।
बता दें कि अब्दुल कादिर का चयन लेखपाल भर्ती परीक्षा में भी हुआ था। अब्दुल कादिर के पिता मोबिन अहमद की सिलाई की दुकान है और मां रेहाना परवीन गृहणी हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी व बालिका विभाग की प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने हार्दिक बधाई देते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






