सावधान इण्डिया न्यूज
पलिया में दो युवक गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार
आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई

लखीमपुर खीरी के पलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में खलबली मच गई है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।
शिवम मिश्रा





