श्री हरिहरानंद ट्रस्ट द्वारा आयोजित महाप्रसादम में सम्मिलित हुये हजारों रामभक्त
मनकामेश्वर पीठाधीश्वर सहित महिला आयोग की अध्यक्ष भी कार्यक्रम में हुये सम्मिलित

श्री हरिहरानन्द चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीअयोध्या जी धाम में भगवान श्री राम कि प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित महाप्रसादम में हजारों की संख्या में रामभक्त सम्मिलित हुये। विशाल महाप्रसादम भंडारे में निर्मला देवी सदस्य राज्य महिला आयोग और उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित विख्यात मनकामेश्वर शिव मंदिर के महंत पूज्य दिव्य गिरी महाराज और श्रीहरिहरानन्द चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक आदरणीय अमर जीत तिवारी, सचिव सत्यम तिवारी, धारानाथ तिवारी,आदेश पंडित, सक्षम तिवारी, अखिलेश सिंह, कार्तिक कुमार, अमन यादव, प्रियांशु सिंह, जय मिश्र, शुभम यादव , आदर्श विश्वकर्मा, शिव यादव, गौरव यादव, गौरव तिवारी, सनी यादव, शिवांक मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, हरिओम यादव, अनुभव कुमार, आदित्य,अभिषेक सिंह , देवांशु पाण्डेय और अन्य सदस्य और हजारों की संख्या में रामभक्त मौजूद रहे। 












