Uncategorized
पलिया बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मनित
उपेन्द्र राणा, अखिलेश राणा व कमाल इदरीशी निर्विरोध निर्वाचित
href=”https://savdhanindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_20240124-151854.png”>
निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को माल्यार्पण कर किया सम्मानित
पलियाकलां-खीरी। पालिया बार एसोसिएशन के चुनाव की गर्मा गर्मी के दौरान एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचित उपेंद्र राणा कोषाध्यक्ष, अखिलेश राणा एड.पुस्तकालय अध्यक्ष, कमाल इदरीसी अंकेक्षक के निर्वाचन पर माल्यार्पण कर मुँह मीठा करवाते हुये तीनों अधिवक्ता साथियों को सम्मनित किया गया। माल्यार्पण कर सम्मनित करते हुये शुभकामनाएं देने वाले अधिवक्ताओं में पूर्व अध्यक्ष श्रीश द्विवेदी,राजीव भार्गव, हेमन्त मानक,महेंद्र अवस्थी, रंजीत गुप्ता, रमेश दिवाकर,रूपेश निगम, विकास गुप्ता आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।






