प्रभारी निरीक्षक पलिया की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
पुलिस के डर से जिले से बाहर भागने की फिराक में अपराधी


पलियाकलां-खीरी। जुर्म एवं चरायम के खिलाफ कोतवाली पलिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महाअभियान से आपराधिक एवं जरा एवं पैसा लोगों के मध्य खासा हड़कंप मचा हुआ है और लोग पुलिस से बचने के लिए क्षेत्र से बाहर निकलने का रास्ता बेहतर मान रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय द्वारा हाल ही में कई नशा कारोबारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेजने, मोहित हत्याकांड के आरोपियों के मकान व स्कूटी आदि संपत्ति जप्त करने के बाद अब दो गैंगस्टर आरोपी को जेल भेजा गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने अफसर अली पुत्र समीउल्ला एवं इजमाउल पुत्र किश्वर खां निवासीगण बड़ागांव अतरिया थाना पलिया को मुकदमा अपराध संख्या 108/2024 धारा 2B(1)/3 गिरोहबन्द अधिनियम एवं समाज विरोधी क्रिया कलापों के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसी से सम्बंधित मुकदमा अपराध संख्या 763/2022 धारा 302, 201, 404, 364 के तहत दो आरोपी पहले से ही जिला कारागार में निरुद्ध है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजीव कुमार, मुख्य आरक्षी राम शब्द, आरक्षी मोहम्मद जुबेर, जीवन सिंह शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि पुलिसिया कार्यवाही से क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में भय व्याप्त है, जानकारी के अनुसार अपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोग जेल जाने के भय से पलिया क्षेत्र से बाहर जाने का रास्ता आसान मानते हुये जिले से बाहर भागने की फिराक में हैं।






