बहुत ही रमणीक है परसिया में स्थित मझला बाबा का स्थान
ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण उपेक्षा का शिकार है यह स्थान

बहुत ही रमणीक है परसिया में स्थित मझला बाबा का स्थान
-ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण उपेक्षा का शिकार है यह स्थान

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
लखीमपुर-खीरी। मित्रों यह पलिया तहसील क्षेत्र के थारू ग्राम परसिया का प्रसिद्ध स्थान है। इस स्थान को मझला बाबा के नाम से जाना जाता है। यहां एक सुन्दर और छोटा सा मन्दिर है, जिसमें त्रिलोकीनाथ भगवान शिव की स्थापना है। इस स्थान की ख्याति दूर-दूर तक है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है।यह स्थान बहुत ही रमणीक है। पुजारी जी ने रहने के लिए अपनी मेहनत से बहुत ही सुन्दर बंगला बनाया हुआ है। परन्तु ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण यह स्थान उपेक्षा का शिकार है। परन्तु ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण यह स्थान उपेक्षा का शिकार है। यदि ग्राम निधि के अन्तर्गत इसका सौन्दर्यीकरण कराया जाये तो स्थान की शोभा बढ़ जाएगी और यहां आने वाले भक्तों को सुविधा भी मिलेगी। परन्तु ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण यह स्थान उपेक्षा का शिकार है। स्थान से ही लगा हुआ एक बड़ा तालाब भी है। जिसका आज तक सौन्दर्यीकरण नहीं कराया गया। लोगों ने तालाब को जोतकर उसमें खेती करना प्रारम्भ कर दिया है। यदि ग्राम निधि के अन्तर्गत इसका सौन्दर्यीकरण कराया जाये तो स्थान की शोभा बढ़ जाएगी और यहां आने वाले भक्तों को सुविधा भी मिलेगी।








