WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

पुलिस अधीक्षक की सक्रियता से नाबालिग पीड़िता को मिला न्याय

तीन पर पास्को के तहत दर्ज हुई एफआईआर

Savdhan India News

a href=”https://savdhanindianews.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240310-WA0047-1.jpg”>
जेई की घृणित कार्यशैली पर शर्मसार हुआ विधुत विभाग

-चंदनचौकी क्षेत्र की एक किशोरी ने लगाए थे गम्भीर आरोप।
-एसपी ने पलिया सीओ को दिए थे जांच के निर्देश, जांच के बाद हुई कार्रवाई।
पलियाकलां-खीरी।
बनकटी उपकेंद्र पर तैनात बिजली विभाग के जेई पर छेड़छाड़ के आरोप के मामले में चंदनचौकी कोतवाली पुलिस ने जेई समेत दो अन्य लोगों पर छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता द्वारा विद्युत अधिकारियों से न्याय भीख माँगती पीड़िता के साथ हुई घटना का संज्ञान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा लिये जाने के बाद मामले की जांच सीओ कर रहे थे।
चंदनचौकी क्षेत्र की एक किशोरी ने बनकटी के एक बिजली विभाग के अधिकारी पर नशे की हालत में घर में घुसकर मीटर चेक करने के बहाने छेड़छाड़ करने का आरोप लगा और बिल माफ करने के बहाने अनैतिक माँग करने लगा। युवती ने पहले विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने तीसरे दिन अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, वीडियो में जेई राजकुमार सहित आकाश व कपूर नसमक कर्मचारियों पर छेड़छाड़ करने की घटना कही थी। मामले में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने संज्ञान लेते हुए सीओ यादवेंद्र यादव को जांच दी थी। क्षेत्राधिकारी की जांच के बाद अब चंदनचौकी कोतवाली पुलिस ने आरोपी जेई राजकुमार, आकाश व कपूर राना के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 005/24 धरा 354 , व पास्को अधिनियम आदि सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए पलिया सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर जेई राजकुमार, आकाश कुमार, कपूर राना के
खिलाफ पास्को एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर बिजली विभाग की तरफ से भी विभागीय कार्यवाही के लिए गोला की एक टीम जांच के लिए बनाई गई है जिसकी जाँच फिलहाल शून्य बताई जा रही है जबकि आरोपियों में शामिल कपूर राना ने भी अपने साथ जेई द्वारा की गई अभद्रता, पैसा छीनने व जबरन पीड़िता के घर ले जाने की बात लिखितरूप से कबूली गयी गया। पुलिस की सक्रियता से जहाँ पीड़िता को न्याय का मार्ग सुलभ हुआ वहीं विधुत विभाग अपने कर्मचारियों की घृणित हरकत व विधुत अधिकारियों की लीपापोती वाली कार्यशैली ने विभाग व कर्मचारियों को शर्मसार कर दिया है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button