विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री ने दीं योजनाओं की सौगाते
गांव-गांव पहुंच रहा विकसित भारत का संकल्प का रथ पात्र हितग्राहियों को मिलेगा लाभ : मंत्री

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री ने दीं योजनाओं की सौगाते
– गांव-गांव पहुंच रहा विकसित भारत का संकल्प का रथ पात्र हितग्राहियों को मिलेगा लाभ : मंत्री

लखीमपुर-खीरी। गांव-गांव भ्रमण कर रहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा है। बेहजम ब्लाक के ग्राम सरैया और नकहा ब्लाक के ग्राम अंबरसोत में पहुंची संकल्प यात्रा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सौगातें दीं।
निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल लखीमपुर पहुंचे। जहां उन्होंने “विकसित भारत संकल्प यात्रा“ में शिरकत की। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा करते यात्रा का भव्य स्वागत किया। बेहजम ब्लाक के ग्राम सरैया में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने सदर विधायक योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख रमाशंकर राज, बीजेपी मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा, अशोक अवस्थी, अपना दल के जिलाध्यक्ष राजीव पटेल व प्रदेश सचिव अमित पटेल के साथ छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। उसके बाद उन्होंने दीप जलाकर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालों का अवलोकन किया। सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितपत्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस जिले के कर्मठ डीएम के नेतृत्व में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। पीएम मोदी का मकसद है कि जहां यात्रा पहुंचे, वहां हर व्यक्ति यात्रा गाड़ी तक अवश्य पहुंचे और सभी पात्र योजनाओं से संतृप्त हो सके। तभी हम विकसित भारत संकल्प का सपना पूरा हो सकता है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीएम ने माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना के जरिए मुफ्त गैसचूल्हा व सिलेंडर उपलब्ध कराने के साथ-साथ होली और दीवाली पर भी निशुल्क गैस रिफिलिंग की सौगात दी। मंत्री ने ग्राम सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। वर्ष 2014 में सरकार गठन से लेकर आज तक गरीबों के लिए संकल्पित होकर कार्य किए गए हैं। आज उन कार्यों को जनता तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का दायित्व हम सबके कंधों पर है। कार्यक्रम के अंत में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य शासकीय योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार के साथ आमजन की भी सहभागिता नितान्त आवश्यक है।
बाक्स-
प्रभारी मंत्री ने स्टालों का अवलोकन कर लाभार्थियों को बाटे हितपत्र
प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने विधायक, डीएम, एसपी एवं सीडीओ के साथ प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रम विभाग की मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत 10 लाभार्थी श्रमिकों को 25-25 हजार की एफडी प्रदान की। तीन टीवी रोगियों को पोषण पोटली, चार लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, 10 लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की चाभी व प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मन निधि के पांच लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, सैम श्रेणी के दो बच्चों को सुपोषण किट वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने छह माह के दो शिशुओं का अन्नप्राशन कराते हुए दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






