प्राचीन श्री दूधिया बाबा सन्यास आश्रम के स्वामी शिवानंद महाराज जी के प्रकटोत्सव 24 मार्च के लिए भक्तों ने दी अग्रिम शुभकामनाएं
वंदनीय


प्राचीन श्री दूधिया बाबा सन्यास आश्रम के स्वामी शिवानंद महाराज जी के प्रकटोत्सव 24 मार्च के लिए भक्तों ने दी अग्रिम शुभकामनाएं
वंदनीय
स्वामी शिवानंद महाराज जी,हम समस्त भक्तजन हृदय की गहराइयों से आपको आपके अवतरण दिवस 24 मार्च की अग्रिम शुभकामनाएँ अर्पित करते हैं। आपकी दिव्य उपस्थिति हम सभी के जीवन को आलोकित करती है और आपके आशीर्वचनों से हमारा मार्ग प्रशस्त होता है।हम विनम्र प्रार्थना करते हैं कि कृपया अपनी कृपा और आशीर्वाद की वर्षा हम सब पर करें, जिससे हम आपके बताए मार्ग पर चलते हुए धर्म, सेवा, और सच्चाई के मार्ग पर आगे बढ़ सकें।आपके दिव्य मार्गदर्शन में हम आध्यात्मिक उत्थान प्राप्त करें, और आपकी करुणा व प्रेम से प्रेरित होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें। शत-शत नमन एवं कोटि-कोटि वंदन।आपके चरणों में सादर,प्रणाम 24 मार्च को प्राचीन श्री दूधिया बाबा सन्यास आश्रम रुद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड में पहुंचकर महाराज जी के अवतरण दिवस पर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसाद ग्रहण करे






