WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
अयोध्या मन्दिर समाचार

जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा समूचा नगर

- आयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगरवासियों ने दिए जलाकर मनाई दीवाली

Savdhan India News

जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा समूचा नगर

– आयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगरवासियों ने दिए जलाकर मनाई दीवाली

– रोशनी से जगमगा उठा पलिया नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीवाली


पलियाकलां-खीरी। सोमवार को पूरे दिन समूचा पलिया नगर जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। देर रात तक जगह-जगह श्रीरामचरितमानस पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, सुन्दर काण्ड पाठ एवं जय श्रीराम का गान किया गया। नगरवासियां ने दिए जलाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ दीवाली मनाई और पटाखे छोड़े।
बता दें कि अयोध्या धाम के श्रीराम मन्दिर में सोमवार को निर्धारित मुहूर्त के अनुसार मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्व सम्पन्न हुआ। केवल नगर और जिला ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में इस महा महोत्सव का उल्लास छाया रहा। पूरे हर्षोल्लास के साथ घर-घर दीपक जलाकर एवं पटाखे छुड़ाकर ऐतिहासिक दीवाली मनाई गई। पलिया नगर के हर सनातनी घर में रामलला की जय जयकार गूंजती रही। इस अवसर पर नगर के कालरात्रि मन्दिर, पाण्डेय बाबा मन्दिर, मठिया मन्दिर, श्रीराम जानकी मन्दिर, शिव मन्दिर, विश्वकर्मा मन्दिर, दुर्गा मन्दिर, गायत्री मन्दिर एवं दरगाह मन्दिर में श्रीरामचरितमानस का पाठ किया गया। कहीं हनुमान चालीसा का पाठ तो कहीं सुन्दरकाण्ड का पाठ हुआ। इसके अलावा नगर पालिका परिषद में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया, जो देर रात्रि तक चलता रहा। नगर की स्टेशन रोड से लेकर सम्पूर्णानगर रोड, भीरा रोड, निघासन रोड एवं दुधवा रोड दीपकों की रोशनी से जगमग रहा। इससे पूर्व नगर में विशाल शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल रामभक्त जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तल्लीन रही। नगर के विभिन्न मार्गों एवं चौराहों पर पुलिस तैनात रही। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर भण्डारे का आयोजन किया गया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button