काली दह लीला का मंचन देखकर भाव विभोर हुए दर्शक
- श्री रूद्र महायज्ञ में परिक्रमा कर कमाया पुण्य, यजमानां ने दीं यज्ञाहुतियां

काली दह लीला का मंचन देखकर भाव विभोर हुए दर्शक
– श्री रूद्र महायज्ञ में परिक्रमा कर कमाया पुण्य, यजमानां ने दीं यज्ञाहुतियां

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर की खुटार रोड स्थित ग्राम अहमदनगर में वृंदावन के कलाकारों ने रात में भगवान नरसिंह द्वारा भक्त प्रहलाद की रक्षा कर हिरण्य कश्यप वध का मंचन किया। काली दह की लीला का सुन्दर मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। पण्डित राहुल कृष्ण दीक्षित ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया। इस दौरान यज्ञ एवं प्रवचन के समय यज्ञाचार्य शिवेंद्र मिश्र कात्यायन, लवकुश शास्त्री, देवेंद्र मिश्र, अमित शुक्ला पिंटू, विकास मिश्र, अनिल मिश्र, सनिल मिश्र और राजकुमार मिश्र ने श्री रूद्र महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां प्रदान कीं। श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजक देवेन्द्र मिश्र ने बताया कि यज्ञ का समापन 18 मार्च को कन्या भोज एवं भंडारे के साथ होगा। एडवोकेट योगेंद्र मिश्र, उद्योगपति समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल सपत्नीक, राजेश कुमार मिश्र, श्रवण कुमार मौर्य, भगवानदीन वर्मा, जगदीश वर्मा, प्रशांत शुक्ल, सुशील सिंह, सौरभ मिश्रा, कैलाश गिरि, ऋषभ मिश्रा, सरोज कुमार मिश्र, जगत वर्मा, रामबाबू शुक्ला, मौरध्वज मौर्य, दिनेश गिरि, रमाकांत अर्कवंशी, आदित्य यादव, संदीप भारद्वाज, संजय मिश्र, फेरू सिंह, जसकरन गौतम, ध्रुव प्रजापति, मोरध्वज सोनवानी, श्यामबिहारी मिश्र, विपिन बिहारी मिश्र, छोटू तिवारी, अर्जुन सिंह, संदीप यादव, जितेन्द्र वर्मा, सर्वेश वर्मा, दिनेश वर्मा, चंद्रभाल प्रजापति,कौशल कुमार शर्मा, ओंमकार मिश्र, अनिल भारद्वाज, दीपक, पिंकल मिश्र, आशुतोश कनौजिया, अवधेश कुमार मिश्र, महावीर शर्मा, अनिल मिश्र, विनोद यादव, हजरत अली, छैलबिहारी शुक्ला, राजाराम अर्कवंशी, प्रेम वर्मा, हर्षित मिश्रा, सीमा मिश्रा, सुनीता मिश्रा, वंदना शुक्ला, छाया मिश्रा, कविता मिश्रा, सुमन मिश्रा, ममता मिश्रा, गार्गी कटियार, शिवा मिश्रा, नीलम एवं अवष्ठि आदि मौजूद रहे।








