WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ

ठाकुर जंगबहादुर सिंह ने तीन सौ वर्ष पुराने स्थान का कराया सौन्दर्यीकरण

पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम सोंधा में स्थित है रमणीक स्थान

Savdhan India News

ठाकुर जंगबहादुर सिंह ने तीन सौ वर्ष पुराने स्थान का कराया सौन्दर्यीकरण

पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम सोंधा में स्थित है रमणीक स्थान

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, पूरनपुर (पीलीभीत) । परहित सरिस धरम नहिं भाई। पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।
बहुधा देखा गया है कि लोग अपने और अपने परिवार के लिए ही जीते हैं, उन्हें समाज से कोई सरोकार नहीं रहता। परन्तु इस प्रथ्वी पर अभी भी कुछ ऐसे परोपकारी हैं जो उपरोक्त मानस चौपाई‌ के आधार पर चल रहे हैं और अपने एवं अपने परिवार के साथ-साथ समाज के‌ लिए भी जीवन समर्पित करते हैं। मित्रों हम बात कर रहे हैं पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम सोंधा‌ निवासी ठाकुर जंगबहादुर सिंह की। इनके पूर्वज भी हमेशा आध्यात्मिक और आस्थावान रहकर समाज से जुड़े रहे। आज से लगभग तीन सौ वर्ष पूर्व इनके पूर्वजों ने गांव में ही एक भव्य मन्दिर बनवाया था, जो लोगों की आस्था का प्रतीक रहा। धीरे-धीरे यह मन्दिर जर्जर होता गया। वर्ष 2016 में ठाकुर जंगबहादुर सिंह ने इसी तीन सौ वर्ष पुराने मन्दिर से जुड़ी लोगों की आस्था को निर्बल नहीं होने दिया और मन्दिर के पास में ही अपनी निजी भूमि‌ पर एक ही प्रांगण में तीन भव्य मन्दिरों का निर्माण करा दिया। एक मन्दिर में भगवान शिवजी और पार्वती, दूसरे मन्दिर में श्रीराम, लक्ष्मण और मां जानकी एवं तीसरे मन्दिर में आदिशक्ति मां दुर्गा की‌ प्रतिमाएँ स्थापित कराई गयीं। इस स्थान पर प्रतिदिन भजन-कीर्तनों का आयोजन होता रहता है। सावन प्रारम्भ होते ही पूरे माह धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। इस समय मन्दिर में विद्वानों द्वारा महामृत्युंजय मन्त्र का जाप भी प्रारम्भ है। बता दें कि इस रमणीक स्थान के पास में एक सुन्दर और बड़ा सा सरोवर भी बना हुआ है। बताया जाता है कि यह सरोवर भी प्राचीन समय का ही है। जिसका सौन्दर्यीकरण कराना अभी वाकी है। हालांकि यह समाज और आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसका सौनदर्यीकरण कराने का दायित्व जनप्रतिनिधियों का भी बनता है। परन्तु आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस सरोवर के सौन्दर्यीकरण के बारे में विचार नहीं किया, जबकि कई बार जनप्रतिनिधियों से आग्रह भी किया गया। आइए हम ठाकुर जंगबहादुर सिंह के पुत्र अनूप कुमार सिंह से कुछ जानकारी लेते हैं।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button