धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती
धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर विवेकानन्द के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके पगचिन्हों पर चलने की प्रेरणा ली गई।
कार्यक्रम का शुभारभ प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में हुआ। उप प्रधानाचार्य एपी सरोज ने राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्राओं को बताया कि 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। देश के युवाओं को समर्पित इस दिन को मनाने का एक खास मकसद होता है। स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। बचपन से ही अध्यात्म में रूचि रखने वाले नरेंद्रनाथ ने 25 साल की उम्र में सन्यास ले लिया था। सन्यास लेने के बाद वह दुनिया भर में विवेकानंद नाम से विख्यात हुए। वह वेदांत के एक विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्हीं की याद में हर साल जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। अपने विचारों और आर्दशों के लिए मशहूर स्वामी विवेकानंद धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान एवं साहित्य के ज्ञाता थे। इतना ही नहीं वह भारतीय संगीत के ज्ञानी होने के साथ एक बेहद अच्छे खिलाड़ी भी थे। उनकी इन्हीं खूबियों की वजह से उनका व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणा का श्रोत रहा है। उन्होंने कई मौकों पर युवाओं के लिए अपने अनमोल विचार भी साझा किए। ऐसे में इस दिवस को इस मसकद से मनाया जाता है कि युवा इस खास मौके पर यह सोच सकें कि वह देश और समाज के लिए क्या कर सकते हैं। साथ ही यह दिन उन्हें यह सोचने का भी अवसर देता है कि वह देश के विकास और प्रगति में कैसे अपना योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में श्याम मूर्ति शुक्ला, ओम प्रकाश यादव, लखपत भारती, अरविंद यादव, सुमन कनौजिया व पूर्णा वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह ने किया।






