सनशाइन हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर कौशल वर्मा ने थामा भाजपा का दामन
सनशाइन हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर कौशल वर्मा ने थामा भाजपा का दामन

सनशाइन हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर कौशल वर्मा ने थामा भाजपा का दामन

लखीमपुर/गोलागोकर्ण-खीरी। सनशाइन हास्पिटल के मालिक डॉक्टर कौशल किशोर वर्मा ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। सीतापुर और पीलीभीत सहित कई जिलों में डॉ सोशल नाम से विख्यात आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. कौशल वर्मा ने क्षेत्र के तमाम गणमान्य समर्थकों शातलपुर ग्रंट के ग्राम प्रधान ब्रजेंद्र वर्मा, लंदनपुर ग्रंट के विकास वर्मा, मंजीत पटेल, सुशील कुमार, अनिल वर्मा, सुशील पाण्डेय, एडवोकेट आनंद अर्कवंशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एड. अनुज सिंह, समाजसेवी ओम बहादुर सिंह व अजीत वर्मा आदि के साथ शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। बता दें कि डॉ कौशल वर्मा क्षेत्र के लोगों के बीच अपने सामाजिक कार्यों के चलते काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ‘‘टेनी’’ ने हास्पिटल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। तभी से जनता के बीच ये अटकलें चल रही थीं। कौशल वर्मा ने बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनका सपना है कि वह राजनीति में भी भाजपा सरकार को कुछ अपना योगदान दे सकें।






