Uncategorized
वैश्य समाज भारत की प्रदेश कार्यकारिणी गठन बैठक का आयोजन ..राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने किया वैश्य समाज एकता का आह्वान

लखनऊ । लखनऊ के गोमती नगर में एक होटल में वैश्य समाज भारत की प्रदेश कार्यकारिणी गठन बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के कल्याण के लिए तत्पर विभिन्न महानुभावों की उपस्थिति में संगठन की रीति नीति परंपरा के अनुसार भावी योजनाओं पर विचार विमर्श हुआ।
वैश्य समाज भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने 9 सूत्रीय एजेंडा रखते हुए समाज के समस्त लोगों से वैश्य समाज भारत की मुहिम को बढ़ाने में सहयोग की अपील करते हुये वैश्य समाज के लोगों में वैश्य एकता की भावना को जागृत करते हुए समाज के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक विकास के लिए लिए तन,मन धन से जुटने की अपील की गयी।
इस आशय की जानकारी जनपद खीरी की पलिया तहसील के ग्राम मझगईं निवासी डॉ0 सन्तराम गुप्ता ने देते हुये स्थानीय वैश्य समाज को संगठन से जुड़ने की प्रेरणा दी गयी।









