Healtअयोध्या मन्दिर समाचारउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ
मुरारखेड़ा विद्यालय में एसएसबी ने कराया वरक्षारोपण
बेहतर देखभाल के लिए 12 छात्रों को गोद दिए गये पौधे

मुरारखेड़ा विद्यालय में एसएसबी ने कराया वरक्षारोपण
बेहतर देखभाल के लिए 12 छात्रों को गोद दिए गये पौधे

पलियाकलां-खीरी। सम्पूर्णनगर क्षेत्र के ग्राम मुरारखेड़ा स्थित कम्पोजिट विद्यालय में
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 39वीं वाहिनी गदनिया सशस्त्र सीमा बल ‘बी’ समवाय के निरीक्षक विनोद खोजा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कराया गया। विनोद खोजा ने छात्र/छात्राओं को बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को वृक्षों की सुरक्षा एवं बेहतर देखभाल करने के लिए प्रेरित करते हुए 12 छात्रों को पौधे गोद दिए गये। इस अवसर पर जामुन, आंवला, अर्जुन एवं अमरूद आदि के पौधे रोपित किए गए। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक केदार चौहान, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर खत्री, मुख्य आरक्षी विपिन तोमर, राजेश मौर्य, बृजभूषण एवं अध्यापक अजय शर्मा व भारत सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।





