
ब्रेकर पर बाइक फिसलने से एसआई घायल

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। मितौली क्षेत्र में कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर स्थित रामपुर गांव में बने ब्रेकर के पास हैदराबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक की बाइक फिसल गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।
हैदराबाद थाने से तैनात उपनिरीक्षक मोहम्मद कलाम अहमद सोमवार देर साम हैदराबाद से सीतापुर किसी काम से जा रहे थे। कस्ता भीखमपुर मार्ग के गांव रामपुर में रोड़ पर बने ब्रेकर पर बाइक फिसलने से उपनिरीक्षक गिरकर घायल हो गए। उपनिरीक्षक के हाथ व सर में काफी चोटें आई है। मितौली पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें मितौली स्थित में भर्ती कराया है।






