WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीहरिहरानन्द ट्रस्ट ने बाँटे उपहार

आर्थिक अभावग्रस्त बस्तियों के बच्चों सहित परिजनों को दिलाया राष्ट्र सेवा का संकल्प

Savdhan India News

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्रीहरिहरानन्द चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ।
विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों एवं महिलाओं को वस्त्र और फल, मिठाई इत्यादि वितरण करते हुये आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। भारत निर्माण में अपने परिश्रम से बड़ी बड़ी इमारते खड़ी कर के राष्ट्र को समृद्धिशाली बनाने वाले कारीगरों को और उनके बच्चों को 26 जनवरी के शुभ अवसर पर मिठाई फल एवम वस्त्र भेट करते हुये उन्हें राष्ट्रीयता व समर्पण का बोध करवाया । इसी क्रम में तीसरे दिन भी संस्था की टोली द्वारा पूर्व चिन्हित गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को वस्त्र और फल इत्यादि वितरण कर भविष्य में भी उन्हे हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उपहार स्वरूप वस्त्र इत्यादि पाकर लोग बहुत उत्साहित और प्रसन्न होकर पूरे हर्षोल्लास के साथ संस्था व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर संस्था के सदस्य आदेश पंडित, देवाशीष शुक्ला, प्रियांशु सिंह, जय मिश्रा, अंशु और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button