शीतलहर से बचें नहीं तो जानलेवा हो सकती है ठंड: अमित बाजपेयी
सीएससी अधीक्षक ने बताएं ठंड से बचाव के उपाय

बताये शीतलहर और ठंड से बचाव
फरधान-खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने लोगों को शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर शीत-घात से बच सकते हैं अधीक्षक डा. अमित बाजपेई ने विशेष सावधानी बरतने की लोगों से अपील की है कि इस मौसम में विशेष सावधानी बरती जाए। सुबह के समय सैर न करें। फर्श पर नंगे पांव न चलें। ठंडी तासीर वाली चीजों के सेवन से बचें। हल्का गुनगुना पानी पीए उन्होंने बताया कि यह मौसम बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा हानिकारक है उन्होंने कहा कि तंग कपडे़ खून के बहाव को रोकते हैं, इनसे बचें। खुद को सूखा रखें और पानी में भीगने से बचें। शरीर की गरमाहट बनाये रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढककर रखें। गीले कपड़े तुरंत बदलें। हाथों में दस्ताने रखें। फेफड़ों को ब
चाने के लिए मास्क का प्रयोग करें। सिर पर टोपी या मफलर पहने, स्वास्थ्य वर्धक भोजन लें गरम टोपी और मफलर का भी उपयोग किया जा सकता है। यदि सर्दी से संबंधित कोई प्रभाव शरीर पर दिखाई दे जैसे नाक-कान लाल हो, अत्यधिक कांपना, सुस्ती, कमजोरी, सांस लेने में परेशानी हो तो तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जरूर परामर्श लें।






