WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

त्रिलोकपुर और भगवन्तनगर में संकल्प यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

त्रिलोकपुर और भगवन्तनगर में संकल्प यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

Savdhan India News

त्रिलोकपुर और भगवन्तनगर में संकल्प यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत


लखीमपुर-खीरी। रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पलिया ब्लाक के ग्राम त्रिलोकपूर और भगवतनगर पहुंची। जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विकसित भारत के लिए विभिन्न विभागों के सरकारी स्टॉल लगाए गए। आमजन ने इसका भरपूर लाभ प्राप्त किया। इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण योजनाएं विकसित भारत का मूलमंत्र है। सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति के पास तक सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जा सके। ताकि जनता को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुनील शुक्ला ‘‘एडवोकेट’’, शिवराज राणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सेवक सिंह, पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो विकास गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री अनुज शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक पवन, गजराज, मोहित, राजू चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि अनिल, सुखदेव, गौतम, हरि किशोर लोधी, रामचंद्र लोधी व ब्लाक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button