WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

26 मार्च को श्रीपीठ पर धूमधाम से होगा संवत वाचन, होलीमिलन एवं भव्य कवि सम्मेलन

संस्कृतिक कार्यक्रमों, संवत वाचन एवं भव्य कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

Savdhan India News

चैत्र कृष्ण प्रतिपदा दिनाँक 26 मार्च 2024 को श्रीपीठ मोहल्ला ककुपुरियान,पलियाकलाँ जनपद खीरी में होलिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में 26 मार्च को प्रातः काल प्रकृति पूजन सम्पन्न होगा एवं अपराह्न बारह बजे से मातृ शक्ति द्वारा व्यंजन, लोकगीत, अन्ताक्षरी , बच्चों द्वारा मंत्र,श्लोक वाचन आदि प्रतियोगितायें होंगी ततपश्चात
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ सायं 04:00 बजे से होली मिलन के साथ नवसंवत्सर का वाचन श्रीकुल उपासक आचार्य गोविन्द माधव द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला की अगली कड़ी में रात्रि 08:00 से नगर के स्थानीय ख्यातिप्राप्त एवं नवयुवा ओजस्वी कवियों की प्रखर शैली में हास्य, व्यंग्य, राष्ट्रभक्ति, राजनैतिक व सामाजिक विषयों रंगारंग कवि सम्मेलन का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ। श्रीकुल परिवार की ओर से होलिकोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में आह्वान करते हुये सनातनी बंधुओ को आमंत्रित किया गया है वहीं विशेषकर बच्चों को इस अवसर पर विशेष आमंत्रण प्रदान किया गया है।
श्रीकुल परिवार की बैठक के दौरान आचार्य सोमेश माधव, अभिषेक माधव, अतुलेन्द्र शास्त्री, प्रेमशंकर शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गगन मिश्रा, महामंत्री कृष्ण कुमार दिवाकर गोपी भैया, सचिव पण्डित धनेंद्र शुक्ला, प्रवक्ता आदर्श अग्रवाल,प्रचार मंत्री सुनील गुप्ता पण्डित जी, वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र शुक्ला, विकास दीक्षित, अतुल गुप्ता, संजीव वर्मा शेरा भइया, रामू वर्मा, ओम प्रकाश कश्यप गिन्दू भाई सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button