WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दिलाया युगपुरुष नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर भारतवासियों को गौरवान्वित करेंगे नरेन्द्र मोदी : के. बी. गुप्ता

Savdhan India News


पलियाकलाँ-खीरी।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित किये जाने के लिये जनसंपर्क की कड़ी में 28 खीरी लोकसभा की पलिया विधानसभा में नगर पालिका परिषद पलिया कलां के पालिका सभागार में भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह की अध्यक्षता में युवा चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पालिकाध्यक्ष के. बी. गुप्ता ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा क्षेत्र में सतत जनसम्पर्क कर युग पुरुष नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाये जाने की अपील करते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम व लगन से प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर भारतीय जनमानस को सम्पूर्ण जंगत में गौरवान्वित करेंगे।
भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने नगरीय क्षेत्र में संगठन को अधिक मजबूत और तकनीकी रूप से उच्चीकृत किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नगर महामंत्री विजय गुप्ता ने किया। गोष्ठी में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं कार्यकर्त्रियों द्वारा आगामी चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिये कड़ी मेहनत किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। सभी ने एक स्वर में हर हर मोदी घर घर मोदी के उद्घोष के साथ विजयश्री का संकल्प लिया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button