WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

पेट्रोल पम्पों पर जमकर उड़ाई जा रहीं नियमों की धज्जियां

प्रतिबन्ध होने के बाद भी पिपियों में धड़ल्ले से की जा रही पेट्रोल की बिक्री

Savdhan India News

पेट्रोल पम्पों पर जमकर उड़ाई जा रहीं नियमों की धज्जियां

– प्रतिबन्ध होने के बाद भी पिपियों में धड़ल्ले से की जा रही पेट्रोल की बिक्री

(निर्जेश मिश्र)

सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। प्रतिबंध के बावजूद पेट्रोल पंपों पर जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पेट्रोल पंपों पर खुलेआम नियमों का मखौल उड़ाए जाने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके बावजूद संबंधित पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कभी विभाग से कोई अधिकारी जांच में पहुंच भी गया तो वह अपनी मेहमान नवाजी कराकर वापस लौट जाता है और सब कुछ अपने ढर्रे पर चलता रहता है। बता दें कि विस्फोटक निवारण अधिनियम के निर्देशानुसार, प्लास्टिक की जरीकेन और बोतलों में पेट्रोल देना कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। ऐसे में इस अधिनियम के तहत पेट्रोल लेना और देना दोनों दंडनीय अपराध है। इसके बाद भी पलिया नगर के कुछ पेट्रोल पम्पों पर धड़ल्ले से पिपियों में पेट्रोल की बिक्री जा रही है। बुधवार को नगर के एक पेट्रोल पम्प पर ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। इस सम्बन्ध में पेट्रोल पम्प स्वामी से बात की गयी तो उन्होंने जवाब दिया कि पारदर्शी बोतलों में पेट्रोल देना प्रतिबन्धित है। पिपियों में कोई दिक्कत नहीं होती। आप भी मोबिल वाली पिपिया में पेट्रोल लेकर जा सकते हैं।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button