
पलियाकलां-खीरी।(विकास दीक्षित) भयंकर बाढ़ की त्रासदी में भूँख प्यास से जूझ रही क्षेत्र की ग्रामीण जनता के दुख दर्द में सहायता को निकली रोटरी क्लब पलिया की टीम में बाढ़ में फंसे परिवारों को भोजन पैकेट एवं बोतल बन्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया गया।
रोटरी क्लब अध्यक्ष गगन मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र मे लोगों के घरों मे कई कई फुट पानी भरा हुआ है,जिससे उन लोगो को खाने पीने की सामग्री खराब हो गयी है अथवा ईंधन व्यवस्था या जलभराव के कारण भोजन तैयार करना सम्भव नही हो पा रहा है वहीं बाढ़ के पानी से पेयजल की भी समस्या खड़ी हो गई है, लोगों की परेशानी को देखते हुये रोटरी क्लब पलिया द्वारा पतवारा,टॉपर पूरवा गांवों के बाढ़ पीड़ितों को 1100 लंच पैकेट व बिस्कुट एवं पानी वितरित किया। लंच पैकेट वितरण के दौरान रोटरी क्लब अध्यक्ष गगन मिश्रा, विजय नारायण महिंद्रा, रितेश अग्रवाल, अंकुर गोयल, डीके श्रीवास्तव,दिनेश गर्ग, सीताराम गर्ग, संदीप बंसल, प्रिंस गर्ग आदि रोटेरियन मौके पर मौजूद रहे।











