
नगर पालिका ने बंटवाये बाढ़ पीड़ितों को लांच पैकेट
पलियाकलां-खीरी।नगर पालिका परिषद पलिया कलां (खीरी) के मोहल्ला ढाकिन, मिल कॉलोनी, इन्दिरानगर व सुभाषनगर में आयी बाढ़ के दौरान पालिका अध्यक्ष के.बी.गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर सम्मानित सभासदों के साथ पालिका प्रशासन द्वारा बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा किया गया तथा फ़ूड पैकेट्स वितरित कराये गये। पालिका प्रशासन ने नगरवासियों से अपील करते हुये कहा कि इस दौरान अपने घरों का सामान किसी ऊँचे स्थान पर पहुँचाये और विधुत करंट एवं विषैले जीव जंतुओं से अलर्ट रहें। किसी भी आकस्मिक आवश्यकता की दशा में सहयोग प्राप्त करने हेतु पालिका कर्मचारियों, सभासदों,पुलिस अथवा प्रशासनिक कर्मचारियों को अवगत कराये। इस दौरान पालिका सभासद रामासरे, गौरव गुप्ता, आशुतोष शुक्ला, निर्भय नारायण सिंह, डॉ रविन्द्र सिंह, लेखाकार मेलाराम, लिपिक विजेन्द्र कुमार, अंकुर सिंह, लिपिक ज्योति मिश्रा, शोभा शुक्ला, सुरेश, सुनील कुमार, दयानन्द त्रिवेदी, पवन, आदेश, आशुतोष, गुड्डी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।












