रोटरी क्लब पलिया ने आश्रम पद्वति विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
रोटरी क्लब पलिया के अध्यक्ष एडवोकेट गगन मिश्रा, महामंत्री नीरज गर्ग एवं कोषाध्यक्ष के रूप में सन्दीप कोहली ने बीती एक जुलाई से निवर्तमान पदाधिकारियों से ग्रहण किया कार्यभार

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे रोटरी क्लब द्वारा आश्रम पद्वति बालिका विद्यालय मे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया तदुपरांत बच्चों द्वारा देशभक्ति के गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक बच्चे टीचर्स व रोटेरियन ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब पलिया द्वारा बच्चों को मिठाई व फल वितरित किए गए। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक दिनेश कुमार मिश्रा, गीता शर्मा, रोटरी क्लब पलिया के अध्यक्ष गगन मिश्रा, डीके श्रीवास्तव, विजय नारायण महिंद्रा, सीताराम गर्ग, दिनेश गर्ग, संदीप बंसल, अनूप श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, प्रिंस अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र शुक्ल मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब पलिया के अध्यक्ष एडवोकेट गगन मिश्रा, महामंत्री नीरज गर्ग एवं कोषाध्यक्ष के रूप में सन्दीप कोहली ने बीती एक जुलाई से निवर्तमान पदाधिकारियों से कार्यभार ग्रहण किया है। रोटरी क्लब सदस्यों द्वारा पूर्व की भाँति ही सामाजिक व राष्ट्रीय आयोजनों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है।








