भूसंपत्तियों के सर्किल रेट में बेतहाशा वृद्धी से आक्रोशित पलिया क्षेत्र के दर्जनो संगठनों ने दाखिल की आपत्तियाँ

भूसंपत्तियों के सर्किल रेट में बेतहासा वृद्धी से आक्रोशित पलिया के दर्जनो संगठनों ने दाखिल की आपत्तियाँ
पलियाकलां-खीरी। बाढ़ग्रस्त पलिया क्षेत्र की दीन दशा के बाद अब भूसम्पत्तियों के पंजीकरण बैनामा आदि विलेखों के लिये भूसंपत्तियों के सर्किल रेट में बेतहासा वृद्धि से आक्रोशित पलिया क्षेत्रवासी अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों एवं व्यापार संगठन के सैंकड़ों लोगों ने आपत्तियाँ दाखिल करने हेतु घोषित अंतिम तिथि को अपनी अपनी आपत्तियाँ दाखिल की गयीं।
निबंधन कार्यालय पहुंचकर पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीश द्विवेदी, समाज सेवी राकेश गर्ग पप्पी, वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन, संदीप कुमार कोहली, असलम अली, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद (पंजी.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष केबी गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव अमित महाजन, नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता,महामंत्री मोती लाल गुप्ता कोषाध्यक्ष नवीन जैन, उपाध्यक्ष संजय कुमार राठौर,रोटरी क्लब पलिया अध्यक्ष गगन मिश्रा, सचिव नीरज गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप कोहली, नगर व्यापार मण्डल (कंछल ग्रुप) के पदाधिकारीगण जिला महामंत्री अमित महाजन, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला,उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, नगर महामंत्री राजीव युवा नगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, मो.फिरोज खान, जसवीर फ्लोरा, देवेंद्र अरोड़ा, अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सचिव अमन गोयल, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, संदीप बंसल, नगर पालिका पलिया के सभी वार्डो के सभासदों सहित सैकड़ों लोगों के द्वारा एआईजी स्टाम्प लखीमपुर खीरी को संबोधित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रतावित मूल्यांकन सूची में बेतहाशा वृद्धि किए जाने के विरूद्ध सब रजिस्ट्रार कार्यालय में उपनिबंधक सर्वेश कुमार सिंह, प्रभारी ऋतंभरा राठौर को आपत्ति पत्र दिया गया। आपत्तिकर्ताओं के अनुसार पलिया कलां नई और पुरानी की एग्रीकल्चर भूमि की दर 1,05,00,000रूपये प्रति हेक्टेयर से 1,15,00,000रुपए प्रति हेक्टेयर बधाई जा रही है जिससे पक्षकारों को एक एकड़ भूमि के बैनामे में लगभग 35,000 रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा,
अहिरान, पठान मोहल्ले की 6 मीटर की दर अभी है 14,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर और बढ़कर होने जा रही है 16,000
बाजार की 15,000 से 17,000
पलिया कलां (नई और पुरानी) का न्यूनतम दर 9,000 से 11,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर
पलिया देहात की न्यूनतम दर 5800 से 6500 रुपए प्रति वर्गमीटर
माहिगिरान, सुभाषनगर, टेहरा शहरी, इकरामनगर की 9000/= से 11000/= प्रतिवर्ग मीटर
ढाकिन की दर 12,000 से 14,000
पलिया खुर्द की 5800 से 6500 किये जाने के अंतिम दिन सभी ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है।










