राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा
परसपुर से पलिया तक निकली सैकड़ो बाइक से शोभायात्रा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लगाई जय श्री राम के नारे

अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के तत्वधान में राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। रैली का आरम्भ ग्राम परसपुर से हुआ जोकि संपूर्णानगर क्षेत्र से होते हुये स्टेशन चौराहे पलिया पहुँचकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई है।
रैली के दौरान प्रांतीय सन्तन मंत्री वेदप्रकाश सचान, रमाकांत अवस्थी,जिला महामंत्री प्रदीप जयसवाल, जिलाउपाध्यक्ष अनुज वर्मा, प्रदीप कुमार भगत, पलिया विधानसभा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, बजरंगदल पलिया नगर अध्य्क्ष अभिषेक शर्मा अमित यादव नगर अध्यक्ष संपूर्णानगर सर्वेश यादव अंकित यादव गुरमीत यादव सुशील यादव सुमित यादव कैशोर यादव नत्थू लाल यादव हरपाल यादव तुलसीराम सोनू कुमार अनुज पंकज राजीव कश्यप मिथुन कश्यप शिवम कश्यप आतिश रोहित अमन पंकज रामू यादव अभिषेक यादव सतबीर खुशीराम आदि सैकडों बजरंगी सम्मिलित रहे।







