Uncategorized
जनहित के कार्यों पर जिला पंचायत सदस्य ने जताया सांसद विधायक का आभार
जिला पंचायत सदस्य के प्रयासों से शुरू हुआ निर्माण

पलियाकलां-खीरी। जिला पंचायत सदस्य पलविंदर सिंह के सतत प्रयासों से ग्राम पंचायत ढाखा में नाली निर्माण का कार्य आरम्भ करवाया गया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय जनता काफी दिनों से जलनिकासी हेतु व्यवस्था की माँग कर रही थी, जिसके समाधान हेतु पलविंदर सिंह ने जिलापंचायत बोर्ड बैठक के दौरान प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुये कार्य स्वीकृत करवाया गया है। जिला पंचायत सदस्य ने सांसद अजय मिश्रा टेनी, विधायक रोमी साहनी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह का भी आभार व्यक्त करते किया है।






