भारतीय संस्कृति को बढावा देना ही है मां कात्यायनी सेवा समिति का उद्देश्य : रामदेव
भारतीय संस्कृति को बढावा देना ही है मां कात्यायनी सेवा समिति का उद्देश्य : रामदेव

भारतीय संस्कृति को बढावा देना ही है मां कात्यायनी सेवा समिति का उद्देश्य : रामदेव
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। मां कात्यायनी सेवा समिति की स्थापना ज्योतिषाचार्य रामदेव मिश्र शास्त्री द्वारा 30 जनवरी 2023 को की गई थी। समिति का उद्देश्य अपनी संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाना है। समिति समय-समय पर वस्त्र वितरण, वैदिक ज्ञान प्रतियोगिता, गीता ज्ञान प्रतियोगिता, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, युवा दिवस पर युवाओं को सम्मान, सवा लाख दीपदान, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर आदि कार्य करवाती चली आ रही है। संस्था अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करते हुए आगे बढ़ रही है। रामदेव शास्त्री ने बताया कि हमारे देश की युवा पीढ़ी हमारे पुराने रीति रिवाज को भूल रही है। भारत देश के बच्चों में भारतीय संस्कार नहीं पनप रहे हैं। जिसका मुख्य कारण है उनका पालन पोषण। उनके अभिभावकों को अपनें बच्चो को समय आदि न दे पाना। इसलिये हमारी संस्था गावां, शहरों व नगरों बडा अभियान चला कर ऐसे बच्चों को जागरूक करने का कार्य करेगी। राम व कृष्ण आदि की कहानियां सुनाकर उनको देशप्रेम और भारतीय संस्कृति के बारे में बतायेगी। आज कल के बच्चे अपने पिता को पिता न कहकर डैड व मां को माता न कहकर मॉम कहकर पुकारते हैं। इन बच्चों को अच्छे संस्कार देकर उनको सही रास्ते पर लौटाना ही प्रमुख उद्देश्य है।






