दलालों का अड्डा बना पूरनपुर का पूर्ति कार्यालय
पूर्ति निरीक्षक की सह मिलने से जनता से अवैध वसूली कर रहे दलाल

दलालों का अड्डा बना पूरनपुर का पूर्ति कार्यालय
– पूर्ति निरीक्षक की सह मिलने से जनता से अवैध वसूली कर रहे दलाल
(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पीलीभीत । पूरनपुर का पूर्ति निरीक्षक कार्यालय दलालों का अड्डा बन चुका है। पुर्ति निरीक्षक की सह पर दलालोंतत्व के हौसले बढ़ रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में सरकारी काम कराने के लिए जनता को दलालों का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां लोगों को निरीक्षक से मिलने के लिए दलालों के माध्यम से जाना पड़ता है। कार्यालय में सक्रिय दलाल जनता से मनमाने पैसे ऐंठ रहे हैं। यही नहीं पूर्ति निरीक्षक बृजेश मिश्रा द्वारा दलालों को पनाह भी दी जा रही है। जिससे उनकी कमाई को चार चांद लग जाते हैं। एक ओर जहां योगी सरकार के निर्देशानुसार किसी भी सरकारी कार्यालय में प्राइवेट कार्यकारी की चहलकदमी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है, वहीं दूसरी ओर कार्यलय के प्राइवेट कार्मचारी बाहर बड़ी दलाली करने में लगे हुए हैं। पूर्ति निरीक्षक बृजेश मिश्रा का कहना है कि वह ऐसे किसी कर्मचारी को नहीं जानते हैं और न ही उनके कार्यालय में काम कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 94 गांवों के क्षेत्र का एक दलाल काम कर रहा है। पूर्ति निरीक्षक का संरक्षण मिलने की वजह से उसके हौसले काफी बुंलद है। जिस वजह से क्षेत्र में अधिकाधिक अपात्रों को राशनकार्ड का लाभ दिया जा रहा है। जिन लोगों के पास चौपहिया वाहन हैं और जिनके ऊँचे-ऊँचे मकान बने हुए हैं उनके पास राशन कार्ड हैं। जो वास्तविक राशनकार्ड का लाभ पाने के हकदार हैं वह लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।





