

लखीमपुर-खीरी।तबादला के विरोध में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षकों में काफी आक्रोश है शिक्षिकाओं का कहना है कि जब उनकी नियुक्ति जिला शिक्षा परियोजना समिति के माध्यम से की गई थी उसमें तबादला का कोई उल्लेख नहीं था जबकि पूरे प्रदेश में संचालित हजारों की संख्या में कस्तूरबा विद्यालय में कहीं भी स्थानांतरण की प्रक्रिया नहीं की जा रही जबकि बेसिक शिक्षा कार्यालय ने स्थानांतरण किए जाने के लिए सूचनाएं मांगी गई है कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों की वर्ष 2024- 25 के लिए नई संविदा को चयन समिति की बैठक में 5 साल से अधिक समय से कार्यरत वार्डेन, पूर्णकालिक शिक्षिकाओं,उर्दू शिक्षिकाओं व अंशकालिक शिक्षिकाओं को पूर्व व वर्तमान में कार्यरत विद्यालयों को छोड़कर स्थानांतरण को प्रस्ताव मांगे गए हैं हालांकि इससे शिक्षिकाओं मे काफी आक्रोश देखने को मिला है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान आराधना शुक्ला, पूर्णिमा मिश्रा, रजनीश, सुमन सिंह, स्मिता सिंह,क्षमा जयसवाल, अंजू, तबस्सुम, रंजीता, गरिमा,पूनम, संघमित्रा, नीतू, आरती व मंजरी मिश्रा आदि शिक्षिकाए उपस्थिति रही।






