धूमधाम से संपन्न हुआ पलिया विधायक रोमी साहनी के आवास पर शोभायात्रा का कार्यक्रम
जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा पलिया नगर

धूमधाम से संपन्न हुआ पलिया विधायक रोमी साहनी के आवास पर शोभायात्रा का कार्यक्रम

जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा पलिया नगर
सावधान इंडिया न्यूज़ पलिया कलां लखीमपुर खीरी 22 जनवरी अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष मे देशभर में जगह-जगह धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है वही पलिया नगर में भी भाजपा विधायक रोमी साहनी के निवास पर भाजपा विधायक रोमी साहनी व उनकी पत्नी के द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन कर पद शोभायात्रा धूमधाम व गाजे बाजे के साथ निकाली गई इस दौरान पलिया नगर सहित समस्त पलिया तहसील क्षेत्र के ग्रामों में सभी मंदिरों को व अपने घरों को सजाया गया व दीप प्रज्वलित कर दीपावली का पर्व मनाया गया वही शोभायात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे शोभा यात्रा में बच्चे महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे भाजपा विधायक ने अपने आवास पर पूजन अर्चन कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जिसके बाद पलिया नगर की मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए तो कहीं राम भक्तों ने स्टाल लगाकर भंडारे का आयोजन किया वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन अपने दलबल के साथ मौजूद रहा।






