पूरनपुर सीओ सर्किल में एक और थाने की हुई बढ़ोत्तरी
पूरनपुर सीओ सर्किल में एक और थाने की हुई बढ़ोत्तरी

पूरनपुर सीओ सर्किल में एक और थाने की हुई बढ़ोत्तरी

(रिर्पोट : ज्ञान प्रकाश पाठक)
पूरनपुर (पीलीभीत)। जिला की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के सीओ सर्किल में एक और थाने की बढ़ोत्तरी हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹3,300 करोड़ से अधिक के 148 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, 57 जनपदों में साइबर क्राइम पुलिस थाने, 18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने, 8 जनपदों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई का शुभारंभ किये जाने के क्रम में पीलीभीत जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा एवं पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान द्वारा घुंघचिहाई के माॅडल थाने का फीता काट कर लोकार्पण किया गया। बता दें कि पूर्व में घुंघचिहाई में पुलिस चौकी संचालित थी।जिसे अब माॅडल थाने की उपाधि प्राप्त हो गई है। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर, प्रभारी निरीक्षक पूरनपुर, प्रभारी निरीक्षक घुंघचिहाई एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।






