विशेष अभियान तिथियों में पोलिंग बूथों पर पहंुचकर वोटर लिस्ट में शामिल कराएं नाम और कराएं संशोधन
विशेष अभियान तिथियों में पोलिंग बूथों पर पहंुचकर वोटर लिस्ट में शामिल कराएं नाम और कराएं संशोधन

विशेष अभियान तिथियों में पोलिंग बूथों पर पहंुचकर वोटर लिस्ट में शामिल कराएं नाम और कराएं संशोधन

लखीमपुर-खीरी। जानकारी देते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि निर्धारित विशेष अभियान तिथियों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होते हुये यह सुनिश्चित कर लें कि निर्वाचक नामावली में आपका नाम सम्मिलित है अथवा नहीं। आवश्यकतानुसार नाम बढाने के लिये फार्म-6 नाम अपमार्जित, कराने के लिये फार्म-7 एवं निर्वाचक नामावली में किसी प्रकार की त्रुटि के संशोधन एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थान परिवर्तन के लिये फार्म-8 भरके आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जनसामान्य से अनुरोध किया है कि उपरोक्तानुसार वोटर आई कार्ड का इस्तेमाल केवल वोट डालने के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कार्यों में अपनी पहचान बताने के लिए भी होता है। उदाहरण के तौर पर बैंक में खाता खोलने, मोबाइल का प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन लेने, कार फाइनेंस इत्यादि में काम आता है। वोटर आई कार्ड बनाने के लिए कोई फीस नहीं ली जाती है। डीएम ने कहा कि हर हाल में अपने-अपने सम्बन्धित बूथों पर जाकर मतदाता पहचान पत्र का कार्य अवश्य करा लें। अन्यथा की स्थिति में आप वोट करने से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि वोट करने में वंचित रह गए तो हमारे देश का बड़ा नुकसान हो सकता है। हर व्यक्ति का अधिकार है कि वह अपने-अपने बुथ पर जाकर मतदान अवश्य करें।







