WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

की

कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने लगाई शारदा नदी और सरोवरो में डुबकी, पलिया के शारदा नदी तट पर लगा विशाल मेला, लाखों लोग उमडे पालिया से भीरा के बीच आस्था का सैलाब ,

Savdhan India News


लखीमपुर-खीरी। कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जन्मोत्सव के अवसर पर जनपद सहित समूचे क्षेत्र मे जगह-जगह लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार नदियों और सरोवरों में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर दान पुण्य किया, तथा मेलों में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर बच्चों के मनोरंजन तथा साधनों का उपयोग करते हुए जमकर खरीददारी भी की।
जनपद के प्रमुख श्रीकुल सेवा संस्थान के आयोजन में 15 वीं शतचंडी महायज्ञ तथ रामचरितमानस का आयोजन शारदा तट पर दिनांक 7 मार्च से 15 मार्च तक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने यज्ञ में भाग लेकर परिक्रमा कर अपने मनौती पूरी की शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सत्य सनातन से लगने वाले शारदा मेला में लाखों लोगों ने पलिया के शारदा नदी तट पर स्नान कर अपनी मनौतियां पूरी करते हुए पुरोहित तथा पंडितों को दान देकर देव दीपावली पर्व में भाग लेकर आस्था के नाम हजारों दीपक जलाए प्रतिवर्ष होने वाले इस मेले में श्रीसेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में भी हजारों लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
शारदा नदी तट पर मनौती की आधा दर्जन से अधिक रामचरितमानस पाठों का भी अलग-अलग श्रद्धालुओं ने आयोजन कर कार्यक्रम को और भाव्य बना दिया इस अवसर पर तहसील क्षेत्र सहित ट्रांस शारदा क्षेत्र पीलीभीत के के अलावा शाहजहांपुर बहराइच लखीमपुर गोला आदि इलाकों से सैकड़ो यात्रियों ने अपनी दुकान लगाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने भी शारदा तट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर पूर्ण लाभ कमाए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पलिया कोतवाल मनबोध तिवारी सहित इलाके का पूरा स्टाफ तथा पुलिस क्षेत्राधिकार पलिया समय-समय पर राउंड करते रहे किसी भी अनहोनी की कोई सूचना नहीं मिली। शांतिपूर्ण ढंग से मेला निपट गया, श्रीकुल उपासक महाराज गोविंद माधव ने बताया कार्तिक मास में नदी और सरोवरों पर पूर्वजों के नाम पर आस्था की डुबकी लगाना तथा नदी और घाटों में दीपक जलाने से सात पीढियों का कल्याण हो तर जाती है, यह सनातनिक परंपरा में वर्णित है कि जिनके पाल्य अपने पूर्वजों के नाम पर नदी के घाटों पर दीपक जलते हैं वह सदैव स्वस्थ और निरोगी काया के साथ-साथ इस लोक से उस लोक तक पुण्य मिलने के भागीदार बनते हैं।
इस अवसर पर विशेष रूप से सोमेश माधव मिश्रा, नगर व्यापारमण्डलअध्यक्षअनूपमिश्र,पत्रकार विकास दीक्षित, डिप्टी रेंजर शरद मिश्र,
धनेन्द्र शुक्ला, रामू वर्मा,शेर वर्मा, सक्षम शुक्ला, श्रीमती संतोष लता, आशा शुक्ला ,नेहा शुक्ला, मंजू वर्मा, विश्वकान्त त्रिपाठी, शताक्षी मिश्रा,साक्षी त्रिपाठी, रुद्राक्षी त्रिपाठी, सहित संस्था के सैकड़ो सेवादारों ने श्रीपीठ परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर सनातनिक परंपरा का निर्वहन किया और नित्यप्रति भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर समाज सेवी आलोक मिश्रा, संस्था के संरक्षक रामचंद्र शुक्ल, आचार्य अतुल शुक्ल, गौरव कत्ययाल, राजेंद्र तिवारी,गौरव राणा,अभिषेकमिश्र, रोहित सिंह, गगन मिश्रा, कृष्ण कुमार गोपी,सुनील गुप्ता, रामू वर्मा, विश्वकांत त्रिपाठी, उमाशंकर मिश्रा, शेरा वर्मा, आदर्श अग्रवाल, विनय त्रिपाठी, मोतीलाल, चंदन पंडित,अभिषेक मिश्रा,अतुल गुप्ता , पूनम गुप्ता,साक्षी त्रिपाठी, नीलम मिश्रा, मंजू वर्मा, शताक्षी मिश्रा, गुनगुन गुप्ता, विनय शुक्ल, वंदना मिश्रा,रुद्राक्षी त्रिपाठी,रामू वर्मा, समेत तमाम मातु शक्तियां मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button