लखीमपुर खीरी : पलिया नगर में एंटी लार्वा का छिड़काव ना होने से फैल रहा संक्रमण अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या
पालिका प्रशासन नज़र आ रहा लापरवाह,नगर वासियों में आक्रोश


पलिया नगर में एंटी लार्वा का छिड़काव ना होने से फैल रहा संक्रमण अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या
पालिका प्रशासन नज़र आ रहा लापरवाह,नगर वासियों में आक्रोश
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील में मौसम के बदलाव के चलते नगर में इस वक्त साफ सफाई के अभाव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। खासकर नगर के मोहल्ला इकराम नगर,महीगिरान रंगरेजान, मोहल्ला बरबंडा, मोहल्ला बजार सहित विभिन्न मोहल्लों में मच्छरों का आतंक ज्यादा है। वह मच्छरों के बढ़ते प्रकोप की वजह से मलेरिया ,टाइफाइड और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियां लगातार पनप रही हैं और अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन इसके बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन लापरवाह नजर आ रहा है । देखा जाए तो नगर की अधिकांश जगहों पर साफ-सफाई न होना और फॉगिंग न होने से ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका है। जिससे अब नगर वासियों में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश की देखा जा रहा है ।
वही नगर वासियों ने जानकारी देते हुए बताया की इस बार मौसम में हुए बदलाव के बाद मच्छरों की तादाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है रात तो रात दिन में भी मच्छरों का आतंक जारी है जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं लेकिन पालिका प्रशासन पूरी तरीके से लापरवाही बरत रहा है अगर जल्द ही एंटी लार्वा का छिड़काव नगर में नहीं करवाया गया तो संक्रमण बहुत तेजी से फैलेगा ।
( मच्छरों के प्रकोप से कैसे बचाव करे )
चिकित्सकों की माने तो मच्छर जनित बीमारियों को लेकर सावधानी बरतने व स्वच्छता बनाए रखने की जरूरत है। एक जगह पर पानी को एकत्रित न होने दें व अपने आस पास साफ-सफाई रखें। नालियों की सफाई रखें। साप्ताहिक अन्तराल पर फ्रिज की ट्रे की सफाई करें। कचरेदानी को ढ़क कर रखें।पुराने टायरों में पानी न भरने दें। गमलों/क्यारियों की नियमित सफाई करें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छर जनित पानी की टंकी ढक कर रखें।







