WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
FraudHealtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीठगीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ

सरकारी चकमार्ग एवं अन्य खातेदारों की भूमि पर कब्जा करके बनाई कालोनी

सरकारी चकमार्गों की भूमि को करोड़ों में बेंचकर मालामाल हो रहे पलिया के भूमाफिया

Savdhan India News

सरकारी चकमार्ग एवं अन्य खातेदारों की भूमि पर कब्जा करके बनाई कालोनी

सरकारी चकमार्गों की भूमि को करोड़ों में बेंचकर मालामाल हो रहे पलिया के भूमाफिया

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। पलिया के कुछ प्रॉपर्टी डीलर सरकारी‌ चकमार्गों एवं अन्य गरीब खातेदारों की‌ जमीनों पर अवैध कब्जा करके मालामाल हो रहे हैं। और तो और स्थानीय प्रशासन के आदेशों को ताख पर रखकर गरीबों को लूटने में लगे हुए हैं पलिया के कुछ प्रापर्टी डीलर। ऐसा ही एक ताजा मामला प्रकाश में आया है। डिग्री कालेज खड़न्जा पर स्थित वृन्दावन धाम कालोनी के मालिकों ने एक चकमार्ग सहित अन्य खातेदारों की जमीन पर अवैध कब्जा करके कालोनी बना ली है। भूमि स्वामी द्वारा शिकायत करने के बाद पैमाइश कराई गयी और 20 जून 2024 को नायब तहसीलदार पलिया द्वारा कब्जेदारों को नोटिस देकर अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश भी दिया गया था। इसके बाद भी अवैध निर्माण नहीं तोड़ा गया। नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण न तोड़ना, प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करना और अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न करना भी स्थानीय प्रशासन पर संदेह व्यक्त करता है। आखिर क्यों नहीं होती अवैध कब्जेदारों और भूमाफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई। तहसील प्रशासन द्वारा आज अन्तिम पैमाईश कर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी की गयी है। अब देखना होगा कि कब्जेदार स्थानीय प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए अवैध कब्जा हटाते हैं या फिर तहसील प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलवाकर बलपूर्वक अवैध कब्जे को हटवाकर कब्जेदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाती है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button