श्रीसुंदरकांड पाठ सेवा मंडल का 13वां वार्षिकोत्सव आरम्भ
श्रीसुंदरकांड पाठ सेवा मंडल का 13वां वार्षिकोत्सव आरम्भ

श्रीसुंदरकांड पाठ सेवा मंडल का 13वां वार्षिकोत्सव आरम्भ
– 31 दिसम्बर को एक शाम बाबा के नाम कार्यक्रम में सम्मिलित हुये हजारों रामभक्त
पलियाकलां लखीमपुर-खीरी। श्री सुंदरकांड पाठ समाज सेवा मंडल का तेरहवाँ वार्षिकोत्सव रविवार इकत्तीस दिसंबर को प्रातः छः बजे परम् पावनी शारदा नदी के तट पर जलाभिषेक के साथ आरम्भ हुआ। तत्पश्चात नगर के प्रेसिडेंट लान में दूध, दही, घी, शहद, सुगंध इत्यादि पदार्थो से नाना विधि षोडशोपचार अभिषेक किया गया। अभिषेकोपरांत मौनरूप से हनुमान चालीसा के ग्यारह सौ पाठ सम्पन्न हुये।
कार्यक्रमों की विशाल श्रृंखलाओं के क्रम में देर रात्रि बारह बजे तक भजन संध्या, कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, आरती के पश्चात भंडारे का भव्य आयोजन हुआ जिसमें हजारों राम भक्तों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण कर संगत को निहाल किया।
सुंदरकांड पाठ समाज सेवा मंडल निरंतर 12 वर्षों से निशुल्क प्रत्येक शनिवार को घर-घर जाकर सुंदरकांड का पाठ करता चला आ रहा है, वही सुंदरकांड पाठ समाज सेवा मंडल के समिति द्वारा श्री राम नाम सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क राम नाम लेखन हेतु कॉपी तथा पत्र को का भी वितरण करेंते हुए शनि जयंती, गुरु पूर्णिमा, तुलसीदास जयंती ,रामनवमी, हनुमान जयंती ,एवं वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम समाज तथा शहर उत्थान के लिए कराए जाते रहते हैं।
इस अवसर पर राकेश कुमार मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, श्रीमती आशा शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विकास दीक्षित, दिनेश कुमार वर्मा, रामसागर गांधी, उमाशंकर मिश्रा, निरंकार प्रसाद बरनवाल, संजय अवस्थी, संजीव मिश्रा “मुन्ना”,राजेंद्र कुमार,कन्हैयालाल गुप्ता, राधेश्याम पांडे, आचार्य सुनीत कुमार मिश्रा, श्याम शुक्ला, आशीष अग्निहोत्री, शिवम अग्निहोत्री, संतोष लता मिश्रा, निशांत मिश्रा “निर्मल”, श्रीकुल उपासक पंडित गोविंद मिश्र, आचार्य वेद प्रकाश मिश्र”व्यास जी”, पंडित गिरीश,आचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा, आर्य वरुण मिश्रा, श्रीमती कल्पना झा, मुकेश कुमार अरोड़ा, कैलाश चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्त,विमल कुमार राना, वेदराम लोधी,रामबहादुर राठौर, जेएस वालिया,नीरज श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र गर्ग,राजेश कुमार सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, अखिलेश दीक्षित, अरविंद द्विवेदी एडवोकेट श्रीश दुवेदी, आज ने परिवार सहित बाबा के पूर्ण कार्यक्रम में रहकर बाबा बजरंगबली का का आशीर्वाद प्राप्त किया









