नवागत रेंजर की सख्ती से वन माफियाओं में हड़कंप,रेंजर के खिलाफ वनमाफ़िया हों रहे लामबंद, वन गस्त पर विशेष कार्ययोजना तैयार

वन संपदा की सुरक्षा के लिए वन विभाग मुस्तैद
वन्य संपत्तियों की सुरक्षा हेतु योजनाबद्ध गस्त आरम्भ
लखीमपुर-खीरी। वन्य जीव तस्करी रोकने और वन संपदा की सुरक्षा के लिए दक्षिण वनरेंज लुधौरी के नवागत रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह की सख्त कार्यशैली से वन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है, दक्षिण वनरेंज लुधौरी वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग लुधौरी पूरी तरह से मुस्तैद दिखी नवागत रेंजर के नेतृत्व में योजनाबद्ध ढंग से गस्त कर वन अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
रविवार को वन रेंज में वनकर्मियों ने जंगल में लंबी दूरी की गश्त की गई, गश्त के दौरान दक्षिण वनरेंज लुधौरी के नवागत रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने वन सीमाओं की सुरक्षा का जायजा भी लिया।
वन रेंज में गस्त प्रातः 5:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक हुई दक्षिण वनरेंज लुधौरी में वनकर्मियों ने गस्त कर वन रेंज क्षेत्र की सुरक्षा का जायजा लिया 5 घंटे की गस्त के दौरान वनरेंज की सीमाओं का निरीक्षण किया गया। वनों की सुरक्षा के मुद्दे पर वार्ता करने पर दक्षिण वनरेंज लुधौरी के नवागत क्षेत्राधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह ने मीडिया से बताया कि गस्त का मुख्य उद्देश्य वन्य जीव तस्करी को रोकना, वन भूमि की सुरक्षा को देखना, गस्त के रास्तों का निरीक्षण करना, जंगलों को आग से बचाना, वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी हासिल करना आदि है इसके साथ ही क्षेत्र में मौजूद वन्यजीवों की मूवमेंट को जानना भी है, वहीं वन तस्करों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार की गश्त कारगर साबित होती है।
गर्मियों की दस्तक के साथ वन विभाग मुस्तैद – नवागत
रेंजर
फायर सीजन 15 अप्रैल से शुरू हो गया है वन विभाग पड़ रही गर्मी को देखते हुए जंगलों को आग से बचाने के लिए तैयारिया पूरी कर ली हैं। फायर सीजन 15 अप्रैल 15 जून तक चलता है। विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए टीमों का गठन भी कर लिया है। इस बार विभाग ने फायर स्क्वायड तैयार किए हैं। सभी फायर रेंजर ऑफिसर की निगरानी में चलेंगे आग लगने की सूचना मिलते ही स्क्वायड इस पर काबू पाने के लिए तैयार रहेगी। स्क्वायड में रेंज ऑफिसर के अलावा विभाग के सदस्य शामिल होंगे। नवागत रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व मे वन दरोगा राजेन्द्र प्रसाद, वन दरोगा उमेश सिंह चौहान,वन रक्षक संगसेन आदि वन विभागीय टीम ने गश्त किया।







