
पलियाकलाँ-खीरी।भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक समता के अमर नेता भारत रत्’ डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ, भारतीय संविधान निर्माण में बाबा साहब की भूमिका अविस्मरणीय है, राष्ट्र की एकता व अखंडता को उन्होंने सदैव सर्वोपरि रखा उक्त उद्गार अम्बेडकर जयंती पर जिला पंचायत सदस्य पलविंदर सिंह ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें प्रणांम करते हुये व्यक्त किये। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






