उत्तर प्रदेश
पालिकाध्यक्ष ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण
पालिकाध्यक्ष ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

पालिकाध्यक्ष ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। चेयरमैन विजय शुक्ला रिंकू ने ठण्ड को देखते हुए नीलकंठ मैदान व त्रिलोक गिरि पर निर्मित रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यस्थाओं को देखा। पालिका कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनमानस को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एसआई संदीप वर्मा, अमित श्रीवास्तव, मोहित अवस्थी, रविन्द्र कटियार, शत्रोहन मिश्रा, सुनील रस्तोगी, ज्ञानू तिवारी, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, आदेश मिश्रा, काके सहगल, राहुल बाल्मीकि व सफाई नायक सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।







