बंदरो को गोला के जंगलो में किसी भी हाल में छोडने नहीं देगेरू पालिकाध्यक्ष
बंदरो को गोला के जंगलो में किसी भी हाल में छोडने नहीं देगेरू पालिकाध्यक्ष

बंदरो को गोला के जंगलो में किसी भी हाल में छोडने नहीं देगेरू पालिकाध्यक्ष

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने पत्र जारी कर गोला वन क्षेत्राधिकारी व डीएफओ को अवगत कराया है कि विभिन्न समाचार व इलेक्ट्रॉनिक चौनलो, वेब पोर्टलों से उनको अवगत हुआ है कि लखीमपुर के सारे बंदरों को पड़कर गोला के जंगलों में छोड़ा जाएगा। इससे गोला के नगरवासी काफी भयभीत हैं। कहा कि कहीं के भी बंदरों को गोल के जंगलों में छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गोला छोटी काशी के नाम से विश्व विख्यात है यहां तो पहले से ही लाखों की संख्या में बंदरों का प्रकोप है, जो आये दिन घटना करते रहते हैं। यदि और बंदर छोड़े गए तो गोला नगर की व्यवस्था चौपट हो जाएगी। आम जनमानस का जीना दूभर हो जाएगा। जानकारी लेने पर वन क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि चेयरमैन का पत्र मिलते ही जंगलो की सुरक्षा बढा दी गई है। किसी भी बन्दर को हमारी सीमा में घुसने नहीं दिया जायेगा।






