WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

विकसित भारत का निर्माण’ और ‘अंत्योदय’ का मोदी का संकल्प – सांसद उपेंद्र सिंह रावत

Savdhan India News

 

बाराबंकी ।  विकास खण्ड देवां के ग्राम पंचायत टाई खुर्द व ग्राम पंचायत चंदौली में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बाराबंकी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे । विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का सरल व प्रभावी माध्यम बन रही है। ‘विकसित भारत का निर्माण’ और ‘अंत्योदय’ का मोदी  का संकल्प इस यात्रा के माध्यम से साकार हो रहा है और यह देश के जन-जन में “मोदी की गारंटी” का प्रत्यक्ष प्रमाण बन कर उभर रही ।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख धर्मेद्र यादव, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष परशुराम रावत, लखन सिंह मौर्य, नवीन सिंह राठौर, शिव स्वामी वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, प्रवेश मौर्य, राजेश वर्मा, परशुराम पाल, सतीश रावत, तेज नारायण यादव, सन्नो देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button