राम नगरिया में बन रही विधायक की शाही कुटिया
शारदा के धनाराघाट पर कल्पवास करेंगे विधायक बाबूराम पासवान

राम नगरिया में बन रही विधायक की शाही कुटिया
शारदा के धनाराघाट पर कल्पवास करेंगे विधायक बाबूराम पासवान

पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान शारदा नदी के धनाराघाट पर लगे माघ मेले में कल्पवास करेंगे। वहां बसी साधु संतों की रामनगरिया में विधायक की कुटिया भी तैयार की जा रही है। विधायक ने कहा कि कल्पवास करने से पुण्य लाभ मिलता है और वहां कुछ दिन रहने से ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करने में भी मदद मिलेगी।
विधायक की शाही कुटिया का निर्माण संत बाबा राघव दास द्वारा कराया जा रहा है। विधायक ने शनिवार को धनारा घाट पहुंचकर इसका अवलोकन किया। उन्होंने शीघ्र ही कुटिया तैयार करने का अनुरोध किया। इस मौके पर विधायक ने साधु संतों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। संतों ने मेले में सुविधाएं दिलवाने की मांग विधायक से की। जिसमें पेयजल, शौचालय, स्वच्छता व प्रकाश व्यवस्था की मांगे प्रमुख हैं। विधायक ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर इस मेले को स्थाई मान्यता दिलाने और सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करेंगे।






