एसपी खीरी की अपेक्षाओं पर खरी उतरी मझगई पुलिस ने किया वन माफिया सिंडिकेट का खुलासा
वर्षो से की है रही राजस्व चोरी का खीरी पुलिस ने किया खुलासा


-बिना प्रपत्रों ले जायी जा रही एक आम की लकड़ी को ट्रक सहित किया सीज
– जीएसटी, मण्डी व आरटीओ विभाग को नहीं मामले की भनक
पलियाकलां-खीरी। जनपद पीलीभीत से लेकर लखीमपुर खीरी तक फैले वनमाफ़िया के नेटवर्क को मझगईं पुलिस ने झटका देते हुये जीएसटी बिल, ईवे बिल, मण्डी शुल्क, परमिट एवं अभिवहन शुल्क इत्यदि की चोरी करके जा रहे आम की लकड़ी से लदे ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त करते हुये वनमाफ़िया व उसके राजनैतिक संरक्षकों को तगड़ा झटका दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने चोरी से काटकर ट्रक मे जा रही आम की लकड़ी को निघासन पलिया स्टेट हाईवे पर बल्लीपुर तिराहे के पेट्रोल पंप के पास रात्रि लगभग 9:30 बजे मझगई पुलिस ने गस्त के दौरान पकड़ा है उक्त लकड़ी ट्रक को तिरपाल से ढककर छिपाकर ले जाई जा रही थी। रात्रि गस्त पर निकले उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दीपक चौधरी ने संदिग्ध ट्रक को रोक कर ली तलाशी ली गयी तो ट्रक में लगभग तीन सौ कुंतल से अधिक लकड़ी को बिना प्रपत्रों के पाये जाने पर वाहन संख्या PB 05 AN 4141 को माल सहित सीज कर दिया।
पकड़े गये माल के अवैध परिवहन में लिप्त एजाज पुत्र सब्बीर निवासी लोधपुरवा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा की कार्यवाही से लकड़कट्टो व उनके राजनीतिक संरक्षकों हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारों के अनुसार इस वाहन का लम्बे समय से माल ढोने के लिये प्रयोग किया जा है एक ट्रक यूनियन की सूची में महीने में कई बार इसकी पर्ची कटी हुई देखी जा सकती है जिससे अवैध कटान क्षेत्र का भी सहज अनुमान लग सकता है। ट्रक सीज होने के बाद राजस्व चोरी पर हरकत में आये जीएसटी, मण्डी व वन्त विभाग के लोग भी सीज लकड़ी पर टैक्स एवं पेनाल्टी रोपित करने की कार्यवाही करने को तैयार दिख रहे हैं।







