
पलियाकलां-खीरी। जुलाई से लागू तीन नये आपराधिक कानूनों के लागू होने के अवसर पर कोतवाली पलिया पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय द्वारा नये कानूनों से सम्बंधित पंपलेट वितरित कर नवीन कानूनों के बारे में दी जानकारी दी गयी।
विधिक जागरूकता कार्यक्रम में नगरपालिका पलिया के अध्यक्ष के बी गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक डॉ0 भरत सिंह, आबकारी अधिकारी,पलिया बार एशोसिएशन, व्यापार मंडल के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं समस्त विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्यगण व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।










